Wednesday, August 26, 2015

माँ

क्या लिखूं अब और लफ़्ज़ों की कमी है 
तुमको तुकबंदी में कैसे मैं उतारूँ 

क्या बहर है छंद क्या है तेरे आगे 
मेरे दिल की बात तुम तो जान ही जाओगी 

जब ज़माना डाँटता था तुम मुझे 
देखती थी आँख से सहला दिया करती थी यूं 

मैंने कब का मान ली थी हार दुनिया से मगर 
तुमने ही हरदम  संभाला रात की कर दी सहर 

माँ तुझे क्यों माँ है कहते ये नहीं हम जानते 
कहते हैं हमने पुकारा था तुझे इस नाम से 

मैंने तो कब से नहीं तुझको पुकारा फ़ोन पर 
क्या पता तुझको कहाँ से मिल गई मेरी खबर 

भीड़ में इस दौड़ में जाने क्यों लगता है मुझे 
तेरी ज़ांगो पे जो सो जाऊं सुकूं आ जाएगा 

=============================

kya likhoon ab aur lafzon ki kami hai
tumko tukbandi me kaise mai utaaroon

kya beher hai chhand kya hai tere aage
mere dil ki baat tum to jaan hi jaogi

jab zamaana daaTta tha tum mujhe
dekhti thi aankh se sehla diya karti thi yun 

maine kab ke maan li thi haar duniya se magar
tumne hihardam sambhala raat ki kar di sehar

maa tujhe kyun maa hai kehte ye nahi ham jaante
kehte hain hamne pukara tha tujhe is naam se

maine to kab se nahi tujhko pukara phone par
kya pata tujhko kahan se mil gai meri khabar

bheed me is daud me jaane kyun lagta hai mujhe


teri zaango pe jo so jaun sukoon aa jaayega

लिफ़ाफ़े ( एक नज़्म )

उनकी यादों के लिफ़ाफ़े को आज खोला है  कितनी प्यारी सी ये तस्वीर मिली है मुझको  जी में आता है के सारे वो लम्हे फिर से जिऊँ    क्या ख़बर कौन से प...