Wednesday, June 18, 2014

वजह और भी है | Vajah aur bhi hai

ख्वाहिशें और भी हैं दिल पे असर और भी है
मुझपे तू एक ना मरने की वजह और भी है

 वो जो करते हैं बयाँ वजह बात करने की
दर असल बात ये करने की वजह और भी है

 पी चुके जाम सभी निभ भी चुकी रुसवाई
मान भी लो कहीं मिलने की वजह और भी है

जीने वालों ने मुझे घेर के पूछे थे सवाल
मरने वाले तेरे मरने की वजह और भी है

शाख पर पत्ते हैं पत्तों से लगी हैं कलियाँ
फूल के आज ही खिलने की वजह और भी है

वो जो आते थे यहाँ उनसे वजह मिलती थी
आज लेकिन मेरे पीने की वजह और भी है

 हम उन्हें भूल गए भूल गए भूल गए
ज़ख्म ताज़ा हुआ छिलने की वजह और भी है

 अब तो मर जाए हमें ऐसी दुआ मिलती है
हम ये कहते हैं के जीने की वजह और भी है

Monday, June 16, 2014

कोई जुर्म तो नहीं किया (Koi jurm to nahi kiya)

तुझसे नहीं है कहा मगर
कोई जुर्म तो नहीं किया
कितनों को ही है मना किया
कोई जुर्म तो नहीं किया

एक रुख किया कहे लफ्ज़ दो
ज़रा मुस्कुराने के वास्ते
मुझे हँसते हँसते रुला दिया
कोई जुर्म तो नहीं किया

किसने हैं काटे दरख़्त वो
जिनको सुनाई थी दास्तान
उसपर लिखा तेरा नाम था
कोई जुर्म तो नहीं किया

ये जो क़र्ज़ है तेरे सर चढा
तेरा मर्ज़ है यही जान ले
तुझे दे रहा हूँ नसीहतें
कोई जुर्म तो नहीं किया

मेरे लब पे आये थे लफ्ज़ भी
जो संभाल रखे थे अब तलक
तुझे मिल के भी न बता सका
कोई जुर्म तो नहीं किया

वो जो बैठे हैं कहीं दूर पे
उन्हें याद मेरी है आ रही
उन्हें याद मैंने जो कर लिया
कोई जुर्म तो नहीं किया

तुझसे नहीं है कहा मगर
कोई जुर्म तो नहीं किया
कितनों को ही है मना किया
कोई जुर्म तो नहीं किया

============
  Tujhse nahi hai kaha magar
Koi jurm to nahi kiya
Kitno ko hi hai mana kiya
Koi jurm to nahi kiya

Ek rukh kiya kahe lafz do
Zara muskurane ke waaste
Mujhe haste haste rula dia
Koi jurm to nahi kiya

Kisne hain kaate darakht wo
Jinko sunayi thi daasataan
Uspar likha tera naam tha
Koi jurm to nahi kiya

Ye jo karz hai tere sar chadha
Tera marz hai yahi jaan le
Tujhe de raha hoon naseehatein
Koi jurm to nahi kiya

Mere lab pe aaye thay lafz bhi
Jo sambhaal rakhe the ab talak
Tujhe mil ke bhi na bata saka
Koi jurm to nahi kiya

Wo jo baithe hai kahin door pe
Unhe yaad meri hai aa rahi
Unhe yaad maine jo kar liya
Koi jurm to nahi kiya

Tujhse nahi hai kaha magar
Koi jurm to nahi kiya
Kitno ko hi hai mana kiya
Koi jurm to nahi kiya

सुन मन रे जुलाहे (Sun man re julaahe)

सुन मन रे जुलाहे
और कितने सपने कितने अपने बुनेगा
और खुद को भुलाके
सपनों की झूठी प्यारी बातें सुनेगा

खोल आँखें जाग प्यारे
दुनिया तो कुछ और है
सब खो के भुलाके
हकीकत में तुझको तेरा भाग मिलेगा

कुछ अच्छे करम कुछ दीन धरम
कुछ दिल की बातें नरम गरम
दिल दिल से मिलाके
ताने और बाने से ही रिश्ता बनेगा

झूठे रिश्ते झूठे लम्हे
झूठी चादर छोड़ दे
दिल से हस ले खुल के अब तू
मुस्कुराना छोड़ के

सुन मन रे जुलाहे
और कितने सपने कितने अपने बुनेगा
और खुद को भुलाके
सपनों की झूठी प्यारी बातें सुनेगा




Sun man re julaahe
Aur kitne sapne kitne apne bunega
Aur khud ko bhulaake
Sapnon ki jhoothi pyari baatein sunega

Khol aankhen jaag pyare
Duniya to kuchh aur hai
Sab kho ke bhulake
Hakikat me tujhko tera bhag milega

Kuchh achhe karam Kuchh deen dharam
Kuchh dil ki baatein naram garam
Dil dil se milaake
Taane aur baane se hi rishta banega

Jhoothe rishte jhoote lamhe
jhooti chadar chhod de
Dil se hans le khul ke ab to
muskurana chhod ke

Sun man re julaahe
Aur kitne sapne kitne apne bunega
Aur khud ko bhulaake
Sapnon ki jhoothi pyari baatein sunega

लिफ़ाफ़े ( एक नज़्म )

उनकी यादों के लिफ़ाफ़े को आज खोला है  कितनी प्यारी सी ये तस्वीर मिली है मुझको  जी में आता है के सारे वो लम्हे फिर से जिऊँ    क्या ख़बर कौन से प...