Thursday, October 30, 2008

Zamaana Badal Gaya (ज़माना बदल गया)

Shikwa na kar aye dil ke zamana badal gaya
शिकवा न कर ऐ दिल के ज़माना बदल गया
Tumne tha jo suna wo fasaana badal gaya
तुमने था जो सुना वो फ़साना बदल गया

Gaate rahe ham yun hi dil ka haal ab talak
गाते रहे हम यूँ ही दिल का हाल अब तलक
Jane ye kab hua ke tarana badal gaya
जाने ये कब हुआ के तराना बदल गया

Hamne tha bade pyar se paala usay magar
हमने था बड़े प्यार से पाला उसे मगर
Bulbul ka mere ghar se thikana badal gaya
बुलबुल का मेरे घर से ठिकाना बदल गया

Aisi chali hawa ke ye rishtay hue fuloos
ऐसी चली हवा के ये रिश्ते हुए फुलूस
Hamdard mera koi puraana badal gaya
हमदर्द मेरा कोई पुराना बदल गया

Sabko ye shikaayat ke ab aatay nahi hain ham
सबको ये शिकायत के अब आते नही हैं हम
Wo kya hai ke duniya ka bulana badal gaya
वो क्या है के दुनिया का बुलाना बदल गया

Pehle to na aane ki vajha unki aur thi
पहले तो न आने की वजह उनकी और थी
Ab kya ke na aane ka bahana badal gaya
अब क्या के न आने का बहाना बदल गया

लिफ़ाफ़े ( एक नज़्म )

उनकी यादों के लिफ़ाफ़े को आज खोला है  कितनी प्यारी सी ये तस्वीर मिली है मुझको  जी में आता है के सारे वो लम्हे फिर से जिऊँ    क्या ख़बर कौन से प...